लखनऊ : विधान भवन गाइड एंड टूर वेबसाइट का CM योगी ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में विधान भवन गाइड एंड टूर वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना, जयवीर सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। विधान भवन गाइड एंड टूर वेबसाइट पर आम लोग रजिस्ट्रेशन करके बहुत कम खर्च में उत्तर प्रदेश की विधान सभा का भ्रमण कर सकते हैं। इस दौरान भ्रमण करने आये टूरिस्ट को एक गाइड भी उपलब्ध कराया जाएगा। जो इतिहास और विधानसभा से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराएगा।

वहीं इस अवसर पर सीएम योगी ने विधानसभा के प्रथम तल पर नव निर्मित डिजिटल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। साथ ही द्वितीय तल पर नवीनीकृत डिजिटल स्क्रीन और भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा सीएम योगी ने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भी उद्घाटन किया। डिजिटल कॉरिडोर विधान भवन गेट नंबर 1 से मुख्य हाल में प्रवेश करते ही देखने को मिलेगा। यहां गलियारों में खंभों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। वहीं इन स्क्रीनों पर सभी विधायकों और प्रमुख नेताओं का परिचय दिया जाएगा। इसके अलावा इन एलईडी स्क्रीन पर विधान भवन के अन्य आकर्षक वीडियो चलाए जायेंगे।

21 (73)

इसके अलावा विधानभवन में द्वितीय तल पर नवीनीकृत डिजिटल स्क्रीन में विधानसभा के सदस्यों के चित्र और उनका विवरण प्रदर्शित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के दौरान डिजिटल कॉरिडोर का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कांग्रेस की नेता विरोधी दाल आराधना मिश्रा मोना, निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह और सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सीएम योगी ने रेलवे स्टेशन पुनविर्कास परियोजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार

संबंधित समाचार