शाहजहांपुर: 17 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का सांसद ने किया शिलान्यास
शाहजहांपुर, अमृत विचार। अमृत योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय रेलवे स्टेशन समेत 508 स्टेशनों का वर्चुअल आधारशिला का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय सांसद अरुण सागर ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक रेलवे स्टेशन को सुविधा मिलेगी। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कराने की योजना की आधारशिला का अनावरण किया।
रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के द्वितीय प्रतीक्षालय में आयोजित कार्यक्रम में सासंद अरुण सागर ने अपने संबोधन में कहा कि आज हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 स्टेशनों का पुनर्विकास शिलान्यास किया। यहां के केबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सभी विधायक, एमएलसी और उनके स्वयं सहयोग से स्टेशन को अमृत योजना के तहत रखा गया है।
स्टेशन के सौन्दर्यीकरण के विकास के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट में स्वचलित सीढ़िया, लिफ्ट, एक और फुट ओवरब्रिज, शौचालय, बेंच, पेशाबघर की संख्या बढ़ायी जाएगी। इसके अलावा अन्य कार्य भी स्टेशन पर होगे। स्टेशन का मुख्य द्वार का सौन्दर्यीकरण होगा। स्टेशन पर लखनऊ व दिल्ली जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेगी। केंद्र सरकार की इस योजना से स्टेशन पर हाईटेक की यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी।
राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि मंडल में 12 स्टेशनों को अमृत योजना के तहत शाहजहांपुर स्टेशन को भी रखा गया है। 17 करोड़ का बजट स्टेशन के सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुआ है। यात्रियों को लिफ्ट, स्वचलित सीढ़ियां, एक और फुट ओवरब्रिज जैसी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में फर्रुखाबाद से मैलानी तक रेल सेवा शुरु करने की मांग की है और शुरु कराने का आश्वासन मिला है। रोजा और तिलहर स्टेशन पर पहले ट्रेनों का स्टापेज था, उन ट्रेनों का स्टापेज शीघ्र शुरु हो जाएगा।
एक वर्ष के अंदर दिल्ली से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी आश्वासन मिला है। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि अमृत योजना के तहत स्टेशन का विकास होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। पूर्व में ममता और स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सांसद अरुण सागर ने प्रतियोगिताओं में आए प्रथम, द्वितीय व तृतीय बच्चों को पुरस्कृत किया।
रेलवे स्काउट गाइड के बच्चों ने सांसद, विधायक, एमएलसी का पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में मुरादाबाद मंडल के सीनियर डिवीजनल इंजीनियर अनुपम चाहर ने कहा कि 17 करोड़ का बजट जारी हुआ है और दो फेस में कार्य होगा। पहले फेस में सेकेण्ड इंट्री गेट की बिल्डिंग और दूसरे फेश में फर्स्ट इन्ट्री का इंप्रुवमेंट का कार्य होगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
डबल डेकर का स्टापेज हो
डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा कि एक साल के अंदर लखनऊ से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का शाहजहांपुर में स्टापेज होना चाहिए। चेयरमैन ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ के लिए डबल डेकर ट्रेन चलायी जा रही है। उन्होंने सांसद से अनुरोध किया है कि डबल डेकर ट्रेन का स्टापेज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर कराया जाए। इस ट्रेन के स्टापेज से व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम का लाइव दिन में 11 बजे शुरु हुआ। इस दौरान सासंद अरुण सागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कराने की योजना की आधार शिला का अनावरण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में अमृत योजना के तहत स्टेशनों के विकास के बारे में जानकारी दी और स्टेशन का ढांचा बदल जाएगा। शहर की पहचान स्टेशन से होती है और स्टेशन को शहर के दोनों भागों से जोड़ा जाए। अब स्टेशन आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। लोगों की निगाह स्क्रीन पर बराबर रही। प्रधानमंत्री ने एक घंटे तक संबोधन किया।
ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: फिर बढ़ा गंगा, गर्रा और खन्नौत का जलस्तर, लोगों की बढ़ी चिंता
