शाहजहांपुर: पुरानी रंजिश को लेकर युवक को खिलाया जहर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा, अमृत विचार। मिल्कीपुर गांव मे एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर किसी चीज में जहर दे दिया। युवक की बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के गांव मिल्कीपुर निवासी तालिब ने बताया कि उसके भाई 30 वर्षीय दानिश ने पूर्व प्रधान ताहिर कुरैशी, शफातुल्ला, फिरासत आदि की प्रशासनिक अधिकारियों से जमीन पर कब्जे करने की शिकायत की थी। शिकायत करने के बाद पूर्व प्रधान आदि उसके भाई से रंजिश मानते थे। आरोपी बराबर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। 

आरोप है कि शनिवार की सुबह दस बजे पूर्व प्रधान ताहिर कुरैशी आदि घर पर आए और दानिश से बातचीत की। आरोपियों ने उसके भाई दानिश पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। उसके भाई ने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया। सभी लोग दानिश को तिलहर ले गए। 

आरोप है कि उसके भाई को आरोपियों ने किसी चीज में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। उसके भाई की तबीयत खराब हो गई। दानिश को तिलहर अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसके भाई की बरेली में एक अस्पताल में इलाज के दौरान रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 17 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का सांसद ने किया शिलान्यास

 

 

संबंधित समाचार