Kanpur Murder: बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, बोला- रोज-रोज के झगड़े से हो गया था परेशान, कर दिया किस्सा खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में संपत्ति के विवाद में मां की हत्या।

कानपुर के नौबस्ता थानाक्षेत्र में संपत्ति के विवाद में बेटे ने मां की हत्या की कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता थाना क्षेत्र के राजीव विहार में रविवार देर रात संपत्ति विवाद में एक युवक ने मां की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों में जमकर विवाद हुआ था। मां घर के बाहर खड़ी थी तभी वह आया और उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह गिर गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। नौबस्ता पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित राजीव विहार निवासी मुन्नी देवी के पति अमरपाल शर्मा की मृत्यु 1999 में हो गई थी। मुन्नी देवी के तीन बेटे और एक बेटी है। चार बच्चों के साथ बीते कई वर्षों से मुन्नी देवी रह रही थीं। आए दिन उनके बेटों राजीव, विजय और अजय में विवादा होता रहता था। वे चाहते थे कि संपत्ति का बंटवारा उनकी मां कर दे। लेकिन वह बंटवारा नहीं कर रहीं थीं।

इसी बात को लेकर रविवार की रात अजय शर्मा ने अपनी मां से झगड़ा कर लिया। नाराज होकर मुन्नी देवी घर से बाहर निकल आईं तो अजय ने उन्हें बाहर अकेला देखा और ईंट से ताबड़तोड़ सिर पर प्रहार कर दिया। उनकी चीख पुकार सुनकर वहां लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ लिया। जब तक मुन्नी को अस्पताल ले जाते उन्होंने दम तोड़ दिया। एसओ जगदीश कुमार पांडेय ने बताया कि बेटे अजय ने हत्या की है। उसे हिरासत में ले लिया है।

संबंधित समाचार