UP Assembly Monsoon Session: विधानमंडल सत्र से पहले सपा विधायकों का धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने से पहले महंगाई, बढ़ते अपराध और निजी क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) तथा अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों (एससी-एसटी) को आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर सोमवार को लखनऊ में विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। 

पूर्वाहन 11 बजे मानसून सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायक हाथों में तख्तियां लेकर धरने पर बैठे, जिन पर महंगाई, बढ़ते अपराध और निजी क्षेत्रों में ओबीसी और एससी-एसटी आरक्षण जैसे मुद्दे लिखे हुए थे। पार्टी के कुछ विधायक टमाटर की आसमान छूती कीमतों के विरोध में टमाटर की माला पहने नजर आए। सपा विधायक मनोज पांडे ने कहा कि पार्टी के विधायक जनता की समस्या को उजागर करने के लिए धरने पर बैठे हैं। सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक भी धरने में शामिल हुए।  

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा- विपक्ष के सांसद-विधायकों की सदस्यता छीनते-छीनते खुद शिकार हो गई

संबंधित समाचार