राहुल गांधी का एक ही मंत्र याद रखना है, 'डरो मत' : कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि गांधी का 'डरो मत' का मंत्र ही सभी कांग्रेसजनों को याद रखना है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली का फ़ैसला स्वागतयोग्य है।

उन्होंने कहा कि अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। श्री गांधी का एक ही मंत्र सबको याद रखना है, 'डरो मत'।

ये भी पढ़ें - राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना की जारी

संबंधित समाचार