लड़की की हिम्मत से पुलिस भी हैरान...पिता ने नदी में दिया धक्का, पाइप पर लटकी रही कीर्तना फिर डायल किया 100 नंबर
गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक सौतेले पिता ने अपनी पत्नी समेत दो लड़कियों को नदी में धक्का दे दिया। मां और बहन तो नदी में गिरने के बाद लापता हो गईं, लेकिन 13 साल की लड़की ने हिम्मत दिखाकर अपनी जान बचाई और पुलिस को ही हैरान कर दिया।
13 साल की कीर्तना ने बताया कि उसके पिता ने उसे और उसकी बहन और मां को नदी में धक्का दे दिया। जब कीर्तना को धक्का दिया गया तो उसने पाइप पकड़ लिया और काफी देर को बाद उसे याद आया कि उसके जेब में मोबाइल रखा हुआ है और हिम्मत दिखाते हुए 100 नंबर पर कॉल की। जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो हैरान रह गई, लगभग 30 मिनट का वहां पाइप पर लटकी रही।
पुलिस कि मानें तो गुटूर जिले के उलवा सुरेश ने अपनी पत्नी सुहासी(36), बेटी कीर्तना(13) और जर्सी(1) से छुटकारा पाने के लिए गोदावरी नदी में चार बजे धक्का दे दिया। धक्का देने के बाद मां और बहन तो लापता हो गई लेकिन कीर्तना एक प्लास्टिक के पाइप से लटक गई। जब उसकी नजर उसकी जेब पर पड़ी तो उसने मोबाइल देख और तुरंत उसने 100 नंबर को मदद की लिए कॉल की।
सूचना मिलने पर रावुलापालेम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। रावुलापालेम एसएसआई अपने कर्मचारियों को लेकर सुबह 4.00 बजे उस स्थान पर गए और स्थान के आधार पर, एक लड़की को बहुत खतरनाक स्थिति में पुल की पाइप लाइन पर लटका हुआ पाया गया। रावुलापलेम के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ हाईवे मोबाइल कर्मियों ने मिलकर लड़की को बचाया
यह भी पढ़ें- मणिपुर हिंसा जांच के लिए SC ने बनाई कमेटी, हाईकोर्ट की तीन पूर्व जजों को किया गया शामिल
