Theft In Unnao: चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को बनाया निशाना, दस्तावेज व अन्य सामान किया पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया।

उन्नाव में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाकर दस्तावेज व अन्य सामान पार कर दिया। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने पुलिस को सूचना दी कि चोरों ने स्कूल के दस्तावेज सहित अन्य सामान पार कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चोरों को जल्द पकड़कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। 

बता दें कि थानाक्षेत्र के गांव परसादी पुरवा के मजरा जाजामऊ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कटियार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार स्टाफ ने स्कूल का ताला बंद किया था। दूसरे दिन रविवार को अवकाश होने के बाद जब सोमवार को स्कूल का ताला खोला गया तो वहां एक कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी कोशिशों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सतीश व गांव निवासी सर्वेश को बुलाया गया।

इसके बाद सहायक शिक्षिका स्वतंत्र कुमारी ने बच्चों के साथ विद्यालय भवन के पीछे जाकर देखा तो वहां लगी खिड़की की ग्रिल की सरिया कटी मिली। इस पर एक बच्चे को अंदर भेजा गया तो कमरे के पंखे, डायरियां, टीएलएम संबंधी सामान व आडिट के बाद रखे गए वित्तीय अभिलेख गायब थे। एसओ राजेश पाठक ने बताया की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार