पीलीभीत: कलीनगर की बैंक में उठी आग की लपटें तो मची खलबली..जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। स्टेट बैंक की कलीनगर शाखा में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा सोमवार देर रात हुआ। दिनभर के शॉर्ट सर्किट को लेकर बरती गई लापरवाही उजागर हुई। हालांकि आग जनरेटर में लगी थी और इसे किसी तरह काबू कर लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। 

बताते है कि मामला सोमवार देर शाम का है। दिन में ही बैंक में तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण करंट आ रहा था। कई बार तार काटने के लिए बोला गया, लेकिन  तार नहीं काटा गया। लापरवाही बरतते हुए  बैंक बंद करके कर्मचारी चले गए। रात को किसी हल्के हल्के तार से उठ रही चिंगारी जनरेटर में पहुंची और आग पकड़ने से जनरेटर जलने लगा।

मौके पर आस पड़ोस के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। अफरा तफरी मच गई। बैंक में रखा जनरेटर पूरी तरह जल गया। पावर कॉर्पोरेशन के अफसर कर्मियों को सूचना दी।  लाइनमैने समेत टीम मौके पर आई और  जंपर से तार काटकर बैंक की सप्लाई बंद की। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। हादसे को लेकर हड़कंप मचा रहा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: स्वच्छता सर्वेक्षण में लेंगे फीडबैक, सुधार पर नहीं ध्यान..जानिए मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन