VIRAL VIDEO: रोड पर चल रही थीं गाड़ियां, समंदर से उठी भयंकर लहर, तबाही का खौफनाक मंजर देख कांप जाएगी रूह
सोशल मीडिया पर अक्सर बाढ़ या समुद्री लहरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने भयावह होते हैं कि उन्हें देखकर पसीने छूट जाते हैं। इन दिनों समंदर से सड़क पर आती तबाही का एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके भी पसीने छूट जाएंगे।
maldives 😑
— Gurpreet Garry Walia (@GarryWalia_) August 6, 2023
pic.twitter.com/B2XatEWGz8
दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो मालदीव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि समंदर से सटी रोड पर बड़ी संख्या में गाड़ियां चल रही हैं। न सिर्फ कारें और बस, बल्कि कई बाइकें भी सड़क पर चल रही हैं। वहीं सड़क के किनारे समंदर है, जहां से ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। जब सभी गाड़ियां अपने-अपने रास्ते जा रही थीं, तभी समंदर से एक भयंकर लहर उठी। इस लहर के कारण सड़क पर चल रहे कई लोग और बाइक सवार एकाएक बहने लगे। आधे से ज्यादा लोग तो कुछ देर के लिए यह समझ ही नहीं पाए कि उनके साथ आखिर हुआ क्या है।
वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि सिर्फ लोग ही नहीं, उनके वाहन भी लहर के साथ बहने लगे। लहर इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जो जहां खड़ा था, लहर वहीं से उन्हें घसीट ले गई। बता दें इस वीडियो को ट्विटर पर @Levandov_1 नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने बताया कि ये सिनामाले पुल है, जो माले शहर को मालदीव के हुलहुमाले से जोड़ने का काम करता है।
ये भी पढे़ं- दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, एक हुई प्रेग्नेंट...अब देगी बच्चे को जन्म
