भदोही में ढाबों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में लिप्त पांच युवतियां हिरासत में
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में क्राइम ब्रांच व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हाईवे पर चल रहे ढाबों पर देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। आधा दर्जन ढ़ाबों पर सोमवार दोपहर बाद पहुंची पुलिस व क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर देह व्यापार में शामिल पांच युवतियों को हिरासत में लेते हुए आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।
गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि दोपहर बाद कोतवाली इलाके के छतमी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित होने वाले वाजपेयी ढ़ाबा, एएफसी नाॅनवेज ढ़ाबा समेत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित होने वाले आधा दर्जन ढ़ाबों पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी की है।
ढाबों से पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया है। ढाबोंसे आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। छापेमारी होते ही ढ़ाबे की चहारदीवारी फांदकर कई युवक भाग खड़े हुए। छापा पड़ते ही वाजपेयी ढ़ाबा का संचालक भी भागने के फिराक में था।
इसी दौरान टीम ने दबोच लिया। होटल के आस-पास के इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
मौके पर सीओ ज्ञानपुर, फाॅरेंसिक पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। छापेमारी में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सहित गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, जंगीगंज चैकी इंचार्ज अविनाश प्रकाश राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: गंगा एक्सप्रेस वे की मिट्टी सैंपलिंग से बन गया खतरा, खोदाई से गांवों में बने हैं गहर गड्ढे
