सुभासपा का बढ़ेगा कुनबा: कई दलों के नेता ओपी राजभर की मौजूदगी में ज्वाइन करेंगे पार्टी, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का कद लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आज सुभासपा को लेकर बड़ी खबर आई है। दरअसल सपा, बसपा, कांग्रेस को छोड़कर कई नेता आज मंगलवार को ओपी राजभर की मौजूदगी में सुभासपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

पार्टी ज्वाइन करने वाले नेताओं की एक सूची सुभासपा ने जारी की है। इस सूची में विभिन्न दलों के 13 नेता शामिल है। इन नेताओं ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। इन नेताओं की ज्वाइनिंग आज लखनऊ में कराई जाएगी।

ये नेता ज्वाइंन करेंगे सुभासपा
धर्मेंद्र सिंह (फतेहपुर, जिला पंचायत सदस्य), राजीव द्विवेदी (बीएसपी) रुद्र राजन राजभर (सपा) अजय सिंह (कांग्रेस) रामचंद्र गौतम (कांग्रेस) विकास वर्मा, असलम अली खान, पवन चतुर्वेदी, शिल्पा सिंह, देव नंद, राज कुमार पाठक संतोष शुक्ला ( कांग्रेस), सर्वेश ओझा, पूर्व DIG food department SBSP ज्वाइन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: गंगा एक्सप्रेस वे की मिट्टी सैंपलिंग से बन गया खतरा, खोदाई से गांवों में बने हैं गहर गड्ढे

संबंधित समाचार