रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरे दिन एनसीबी की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुई थीं और उनसे छह घंटे की पूछताछ की गई …

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुई थीं और उनसे छह घंटे की पूछताछ की गई थी।

सोमवार को फिर से, एनसीबी की कम से कम दो टीमों ने उनसे आठ घंटे तक पूछताछ की थी। खुद के निर्दोष होने का दावा करने वालीं अभिनेत्री पूछताछ के बाद बांद्रा पुलिस के पास गई और सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ फर्जी मेडिकल पर्चा भेजने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

5 सितंबर को, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के हेल्पर दीपेश सावंत को गिरफ्तार किया गया और 9 सितंबर (बुधवार) तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

संबंधित समाचार