Banda: पुलिस लाइन में दशकों पुरानी बैरक गिरी, मलबे में दबकर सिपाही की मौत, चीखने की आवाज सुन साथी ले गए अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पुलिस लाइन में पुरानी बैरक गिरी।

बांदा में पुलिस लाइन में दशकों पुरानी बैरक गिर गई। मलबे में दबकर सिपाही की मौत हो गई। एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बांदा, अमृत विचार। पुलिस लाइन में दशकों पुरानी बैरक गिर जाने से एक सिपाही की मृत्यु हो गई। जानकारी मिलते ही एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन की दशकों पुरानी बैरिक में कानपुर देहात निवासी कांस्टेबल सोनेलाल यादव सो रहा था। देर रात अचानक वह गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आए पुलिस वाले और एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर उसे निकाला गया और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि बैरक पुरानी थी उसके एक हिस्से का उपयोग मीटिंग हाल के रूप में किया जाता था।उ सी की खुली जगह पर सोनेलाल सो रहा था अचानक हादसा हो जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है। आज पुलिस लाइन में उसे गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी विदाई दी जाएगी।

संबंधित समाचार