Fatehpur News: चुनावी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे, खेत से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, मारपीट का Video Viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे व चप्पलों से पीटा।

फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के आंबीपुर गांव में चुनावी रंजिश में जमकर लाठी-डंडे चले। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फतेहपुर, अमृत विचार। हुसेनगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को भाजपा मंडल अध्यक्ष को महिलाओं ने लाठी-डंडे और चप्पलों से पीटा। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं और दो पुरुष नेता को घेरकर लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। महिलाएं उसे चप्पलों से पीटती भी दिख रही हैं। वायरल वीडियो की अमृत विचार पुष्टि नहीं करता है।

हुसेनगंज थाना क्षेत्र के आंबी गांव निवासी भोला सिंह भाजपा से मण्डल अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि गांव की लोगों से राजनीतिक रंजिश है। पिछले प्रधानी के चुनाव में लड़ने के लिए दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। इसके बाद से आयदिन दोनों पक्षों में बहसबाजी होती रहती है। दोनों पक्षों के खेत भी आस-पास हैं। इसके चलते अक्सर जमीन को लेकर भी कहासुनी हो जाती है।

सोमवार शाम भोला सिंह खेत जा रहे थे। उसी समय महिलाएं खेत से लौट रही थीं। रास्ते में उनकी किसी बात को लेकर महिलाओं से बहस हो गई। थोड़ी देर बाद बहसबाजी मारपीट में बदल गई। दोनों महिलाओं ने नेता को पकड़ लिया और बेहरमी से पीटा।

इतना ही नहीं, नेता को गोबर भी पोता। भोला सिंह बचाने की गुहार लगाते रहे, मगर कोई उन्हें बचाने नहीं आया। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के अनुसार गांव के सुरेन्द्र, शिवकरन, राजेन्द्र और वीरेन्द्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

संबंधित समाचार