By Election 2023: छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 5 सितंबर को होगी वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा हो गई है। बता दें 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा। वहीं इसके परिणाम 8 सितंबर को आएंगे। इसमें यूपी, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड की एक-एक सीट और त्रिपुरा की दो सीटें हैं। 

उपचुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर वोट डाले जाएंगे। 

ये भी पढे़ं- न्यायमूर्ति सुभाषिश तलापात्रा ने ली उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ 

 

संबंधित समाचार