प्रयागराज : गुड्डू मुस्लिम भगोड़ा घोषित, पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर कराई मुनादी
प्रयागराज, अमृत विचार। चर्चित राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह व भाजपा नेता उमेश पाल की हत्या के मामले आरोपी बमबाज गुडुडू मुस्लिम को घटना के बाद से पुलिस पकड़ नहीं सकी है। अब गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी न होने के बाद पुलिस और पीडीए ने उसे भी भगोड़ा करार करते हुए मंगलवार को उसके मकान पर डुगडूगी बजवाकर 82 की कार्रवाई की है। विकास प्राधिकरण ने नोटिस भी चस्पा की है। इसके ठीक एक दिन पहले अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन के मकान पर 82 की कार्रवाई की गयी थी।
बता दे कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस और यूूपी एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम को काफी तलाश किया लेकिन वो लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। कुछ दिन पहले मुस्लिम की लोकेशन पुलिस को मिली थी लेकिन पुलिस के हाथ आने से पहले हि वह भागने मे कामयाब हो गया। मंगलवार को
धूमनगंज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के घर पर 82 की कार्रवाई की है। उसे भगोड़ा घोषित भी किया है। पुलिस ने स्थानीय लोगो को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी इन आरोपियो या इनके किसी भी साथी को पनाह न देगा तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर अधिवक्ता हत्याकांड : मामले में वकीलों ने बनाई रणनीति, न्यायिक कामकाज ठप
