सुल्तानपुर अधिवक्ता हत्याकांड : मामले में वकीलों ने बनाई रणनीति, न्यायिक कामकाज ठप
सुल्तानपुर, अमृत विचार। दीवानी के अधिवक्ता मोहम्मद आजाद की रविवार की रात गोली मारकर हत्या करने के विरोध में मंगलवार को वकीलों ने बार एसोसिएशन के साधारण सभा की बैठक कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित साधारण सभा की हंगामे बैठक में मुख्य आरोपी की अभी तक पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर नाराजगी रही।
अधिवक्ताओ ने शीघ्र मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग व मृतक अधिवक्ता के परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग देने की मांग व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर उनकी पैरवी न करने की भी मांग सदन से की। बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया नौ अगस्त को अधिवक्ता दीवानी से कलेक्ट्रेट तक मार्च करेंगे तथा मुख्यमंत्री को संदर्भित ज्ञापन जिलाधिकारी जसजीत कौर को सौपेंगे। साथ ही न्यायिक कामकाज से विरत रहेंगे। बैठक का संचालन महासचिव आर्तमणि मिश्र ने किया। हंगामेदार बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम शुक्ल, महेंद्र प्रसाद शर्मा, करुणाशंकर दूबे, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अरुण उपाध्याय, अयूब उल्ला खान, सतीश पाठक, झिनकू राम विश्वकर्मा समेत सैकड़ों वकील मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : दबंगों ने पेड़ काटने के विवाद में अधिवक्ता को पीटा, केस दर्ज
