शाहजहांपुर: सर्पदंश से बच्ची की मौत, चार घंटे गोबर में दबाया शव...फिर निकालकर किया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांट, अमृत विचार। सर्प के डसने पर एक बच्ची की मौत हो गई। लेकिन परिवार वाले जिंदा की आस में बच्चेी का चेहरा छोड़कर चार घंटे तक गोबर के ढेर में दबा दिया। जब बच्ची जिन्दा नहीं हुई तो पुलिस को बिना सूचना दिए बंच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी मंगल परिवार के साथ जरावन गांव में झोपड़ी डालकर रहते है। सोमवार की सुबह छह बजे आठ वर्षीय बच्ची अंशिका झोपड़ी  में जमीन पर सो रही थी। उसके हाथ पर सर्प ने डस लिया। डसने के बाद सर्प भाग गया। बच्ची ने शोर मचाया तो परिवार वाले गए और देखा कि हाथ के पास मामूली से खून निकल रहा था।

परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिवार वाले उसकी मोत पर विश्वास नहीं कर रहे थे और सोच रहे थे कि बच्ची जीवित है, बेहोश है। परिवार वाले बच्ची को लेकर झाड़ फूंक वाले के पास ले गए। वहां भी कोई फायदा नहीं मिला तो।

परिवार वाले बच्ची को लेकर दस बजे घर आ गए। कुछ लोगों ने कहा कि नीम की पत्नी पर लिटाकर गोबर से ढक दो। मंगल के घर के बाहर नीम का पेड़ लगा था। लोगों ने नीम की पत्नी तोड़कर बच्ची को जमीन पर बिछा दिया। बच्ची का चेहरा छोड़कर उसके ऊपर गोबर डाल दिया।

शव के आस-पास धूप बत्ती जला दी। चार घंटे तक बच्ची जिंदा नहीं हुई तो परिवार वालों ने उसके शरीर पर से गोबर हटाया। परिवार वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार  कर दिया। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पोस्ट डालने पर केस दर्ज करने के मामले में सवालों में आई पुलिस

संबंधित समाचार