Farrukhabad News : सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार को घेरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल।

फर्रुखाबाद में सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। ट्वीट कर लिखा कि उप्र में अब सांड युद्ध दर्शन को स्टेट एडवेंचर घोषित कर राज्य सरकार दें।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार दोपहर दो सांड के बीच लड़ाई का एक वायरल वीडियो ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने आज का सांड समाचार फर्रुखाबाद से है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अब उत्तर प्रदेश में सेंड युद्ध दर्शन को स्टेट एडवेंचर घोषित कर देना चाहिए।

Akhilesh Yadav Farrukhabad

चेतावनी भी देनी चाहिए कि आपकी जान के लिए राज्य सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निरंतर ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकार पर आवारा गोवंश के मामले में हमलावर रहते हैं। फर्रुखाबाद के वायरल वीडियो पर एक बार फिर उन्होंने सरकार को घेरा है। वायरल वीडियो के संबंध में ज्यादा जानकारी की गई तो पता चला कि वीडियो चार से पांच दिन पुराना है।

फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ के मुख्य मार्ग पर बीच शहर में दो सांडों के बीच तांडव देखने को मिला है। वीडियो में दो सांड आपस में वर्चस्व की जंग के लिए लड़ रहे है। सड़क पर सांडों को लड़ता देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीच सड़क पर लड़ते-लड़ते दोनों में से एक सांड़ सड़क के किनारे बनी नाली में गिर गया।

इस दौरान वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा डंडे से सांडों को भगाने का प्रयास भी किया। लेकिन उनके बीच लड़ाई होती रही। काफी देर तक लड़ने के बाद दोनों सांड अपने आप ही शांत होकर चले गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने सांडों के लड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में सांडों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिससे आए दिन लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता।

संबंधित समाचार