आपका पार्टनर है बहुत ज्यादा भावुक, इन तरीकों को अपनाकर संभालें रिश्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसी भी रिश्ते में प्यार का होना बहुत जरूरी होता है। जब रिश्ते में प्यार कम होने लगता तब दूरियां बढ़ने लगती हैं। वहीं जब रिश्ते में प्यार होता तो उसे अच्छे से निभाया जा सकता है। बता दें रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ ही समझ, विश्वास और कोशिश करते रहने की क्षमता भी होना चाहिए। हो सकता है कि आप दोनों एक दूसरे से प्रेम तो करते हों लेकिन अगर आप एक दूसरे को समझते नहीं तो दिक्कत आ सकती है। 

पार्टनर्स को एक दूसरे को समझने के साथ ही विश्वास करना होता है और रिश्ता निभाने के लिए अपनी अपनी कोशिशें जारी रखनी होती हैं। अक्सर देखा गया है कि कई रिलेशनशिप में पार्टनर अधिक इमोशनल होते हैं। ऐसे में उनकी भावुकता साथी को सोच समझकर कुछ भी करने को मजबूर कर देती हैं। पार्टनर को ये मालूम नहीं होता कि उनका साथी किस बात पर नाराज हो जाएं, इसलिए उसकी भावनाओं को संभालने और रिश्ता संभालने की पूरी जिम्मेदारी एक के ऊपर आ जाती है। ऐसे में कुछ आसान तरीकों से आप अपने अधिक इमोशनल पार्टनर को संभाल सकते हैं और रिश्ते को भी निभा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने अधिक इमोशनल साथी को संभाल सकते हैं। 

पार्टनर के व्यवहार और भावनाएं को समझें
बता दें किसी भी परेशानी को हल करने के लिए उसके बारे में समझने की जरूरत होती है। ऐसा ही रिश्ते में भी होता है। अगर आपका साथी इमोशनल है तो उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपके किस व्यवहार पर उनका क्या रिएक्शन होता है? पार्टनर किन बातों पर भावुक हो सकता है? आराम से बैठकर इन बातों को समझने की कोशिश करें। उनकी भावुकता पर चिढ़ने के बजाए नरमता से व्यवहार करें।

गुस्से पर रखें काबू
अक्सर भावुक पार्टनर के व्यवहार पर लोग इरेटेट होने लगते हैं। पार्टनर के रोने पर चिल्लाने लगते हैं। हो सकता है आप उनको उनका रोना या भावुक होना अच्छा न लग रहा हो लेकिन उन्हें शांत कराने के लिए चिल्लाना या गुस्सा करना काम नहीं आएगा। बता दें भावुक होने पर रोना उनके व्यवहार की प्रवृत्ति हो सकती है, जिसे वह चाह कर भी नहीं रोक पाते लेकिन आप नाराज होने के बजाए उनको संभाल सकते हैं। ऐसे में अगर प्यार से और आराम से बैठ कर समझाएंगे तो वह भी अपने भावुकता पर कंट्रोल कर पाएंगे।

पार्टनर की बातों को सुनें और समझें
इमोशनल शख्स अगर आपसे कोई बात कह रहा है, तो उनकी बात को सुने और समझें। उनकी बातों को अहमियत दें। हो सकता है कि वह अपनी भावुकता में मन में दबी कई बातें आपसे कह दें और आपको उनकी नाराजगी की वजह पता चल जाए। इसलिए पार्टनर की बातों को सुनें।

ये भी पढे़ं- बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ लाइफ में भरना चाहते हैं प्यार के रंग, इन टिप्स को आजमाएं

 

 

संबंधित समाचार