प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने और कानून व्यवस्था बनाये रखने में शिथिलता बरतने के आरोप में प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलंबित कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण,कानून व्यवस्था में शिथिलता एवं …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने और कानून व्यवस्था बनाये रखने में शिथिलता बरतने के आरोप में प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित को निलंबित कर दिया है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण,कानून व्यवस्था में शिथिलता एवं भ्रष्टाचार आदि पर एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर कड़ी कार्रवाई करते हुये उन्हें निलंबित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

निलंबन की अवधि में आईपीएस अधिकारी पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। अभिषेक दीक्षित के एसएसपी प्रयागराज के रूप में तैनाती के अवधि में अनियमिततायें बरतने और सरकार के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं किये जाने का आरोप है। पुलिस अधिकारी पर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिये जाने के भी आरोप है।

उन्होंने बताया कि शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप नियमित रूप से फुट पेट्रोलिंग किये जाने तथा बैंकों‍ एवं आर्थिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और बाइकर्स द्वारा की जा रही लूट की घटनाओं की रोकथाम में भी इनके द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गयी और न ही चेकिंग व पर्यवेक्षण का काम सही ढंग से किया गया।

प्रयागराज में पिछले तीन महीनो में लंबित विवेचाओं में भी निरंतर वृद्धि हुयी है। प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के संबंध में भी शासन और मुख्यालय द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पाल न कराये जाने के लिये दिये गये निर्देशों का भी जिले में सही ढंग से पालन नहीं कराया गया जिस पर उच्च न्यायालय ने नाखुशी जाहिर की थी।

संबंधित समाचार