प्रयागराज : बिन बुलाए जांच अधिकारी से मिलने पहुंचे ज्योति मौर्या व आलोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अपने खिलाफ नोटिस जारी होने की अनाधिकारिक सूचना के बाद पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या बुधवार दोपहर अचानक जांच अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गईं। हालांकि उन्हें हाजिर होने के लिए बुधवार को नहीं बुलाया गया था। जांच अधिकारी के मुताबिक ज्योति मौर्या व उनके पति आलोक मौर्या उनसे मिलने कार्यालय आए थे।लेकिन,उन्हें आधिकारिक रूप से उक्त दिवस नहीं बुलाया गया था। सूत्रों के अनुसार ज्योति मौर्या ने अपना बयान देने के लिए कुछ दिन का और समय मांगा है।

उधर, ज्योति मौर्या के प्रयागराज पहुंचने की खबर मिलते ही पति आलोक भी जांच अधिकारी के कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ज्योति जांच अधिकारी से मिलने बिन बुलाये पहुंची थीं। जबकि उनको अभी तक इस मामले  में जवाब देने के लिए कोई आधिकारिक नोटिस नहीं दिया गया है। जांच अधिकारी के मुताबिक ज्योति ने कुछ दिन की मोहलत मांगी है। कुछ दिन बाद जांच टीम के समक्ष पेश होने के लिए उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है।

ये भी पढ़ें -कंपनियों की ठगी का शिकार लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा - जमाकर्ताओं की डूबी रकम दिलाएं वापस

संबंधित समाचार