टीबी मरीजों का इलाज करने में 10वें स्थान पर बरेली, प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग जारी
शासन ने जारी की प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग, जिले में जनवरी से अब तक चिह्नित किए गए 10100 टीबी के मरीज, 8803 हो चुके हैं स्वस्थ
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। टीबी मरीजों को उपचार देने के मामले में शासन की ओर से जारी रैंकिंग में प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। जनवरी से अब तक विभाग ने 10100 मरीजों को चिह्नित कर इलाज शुरू किया, इनमें से 8803 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. केसी जोशी ने बताया कि बच्चे भी टीबी से ग्रसित हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। इन बच्चों में एक्स्ट्रा पल्मोनरी टीबी के मरीज हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे को बुखार या दो हफ्तों तक लगातार खांसी या गले में गिल्टी या शरीर के किसी हिस्से में गांठ है तो यह टीबी का लक्षण हो सकता है।
ऐसे में तुरंत जांच कराकर इलाज कराएं। उपचार के दौरान निक्षय योजना के तहत हर क्षय रोगी के खाते में सरकार की ओर से प्रति माह 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं।
14 बिंदुओं के आधार पर की गई स्कोरिंग
विभागीय अधिकारियों के अनुसार शासन ने 14 बिंदुओं की समीक्षा के आधार पर सभी जिले की रैंकिंग जारी की है। इन बिंदुओं में मरीज को चिह्नित कर उन्हें इलाज देने, मरीज की निगरानी, वहीं प्राेत्साहन राशि का समय पर वितरण के साथ अन्य बिंदु शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: चोरी की बिजली से जला रहे थे एसी, टीम ने 18 पकड़े
