सियासी फायदे के लिए देश में बना दिया नफरत का माहौल- मौलाना तौकीर रजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा बोले- मुसलमानों को भी बांटने की चलाई जा रही मुहिम

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि सियासी फायदे के लिए देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है, जिसमें बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं। भाजपा मुसलमानों को पसमांदा समाज के नाम पर अगड़े-पिछड़े में बांटने की मुहिम चल रही है।

उन्होंने कहा कि तरफ एनडीए तो दूसरी इंडिया है। हर किसी को मुसलमानों के वोट चाहिए लेकिन उनके साथ जो हो रहा है उस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। नूंह में मुसलमानों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई।

आईएमसी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि इन दिनों आईएमसी प्रमुख दिल्ली में हैं। जहां बुद्धिजीवियों, उलमा, खानकाहों, मुस्लिम नेताओं, मुसलमानों के हर तबके के साथ इस पर मंथन जारी है। एक मसौदा तैयार किया जाएगा, जो गठबंधन उस पर अमल करेगा उसी के साथ खड़े होंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: रक्षाबंधन से पहले बहनों की मुश्किल बढ़ी, ट्रेनों में वेटिंग शुरू

संबंधित समाचार