आज का इतिहास: फ्रांस ने की ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा, जानें 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :- 1347- अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की। 1778- दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म। 1863- कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना। 1908- क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई। 1914- फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की। 1948- लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।

1961- दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था। 1974- पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म। 1976- दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे दंगों में 17 लोग मारे गए। 1984- तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1985- रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 

2003- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली। 2012- ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए। 2013- अफगानिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे। 2014- अमेरिकी अभिनेता रॉबिन विलियम्स का निधन। 2016- पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी हनीफ मुहम्मद का निधन। 2017- मिस्र के अलेक्जेंड्रिया में दो यात्री गाड़ियों की टक्कर के बाद कम से कम 41 लोग मारे गए और 179 घायल हो गए थे। 2020- सुप्रसिद्ध शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन।

ये भी पढे़ं-आज का इतिहास: आज ही के दिन चेन्नई की एक लैब में एंटी एड्स वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया था

 

संबंधित समाचार