संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा का हटना जरूरी: विनय यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कानपुर/ बिल्हौर। अगामी लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी बिल्हौर विधानसभा के गढ़ माने जाने वाले अलियापुर क्षेत्र मे बुधवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर संगठन को बल देने का प्रयास किया है। 

बुधवार को बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख इ. विनय यादव की निगरानी मे आलियापुर स्थित गेस्ट हॉउस मे सेक्टर बूथ अध्यक्षों जोनल अध्यक्ष का सम्मेलन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी पूर्व मंत्री आर के चौधरी, विकास यादव जिसमे लोकसभा प्रभारी मंत्री आर के चौधरी ने सभी जोनल सेक्टर प्रभारियों व बूथ अध्यक्षों को अपने अपने बूथ पर जी जान से काम करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि 2024 की तैयारी जोरो से करनी है हमें अपने बूथ सेक्टर मे वोट बढ़वाने का काम चल रहा है जिसमे सभी बूथ जोनल सेक्टर अध्यक्ष ज्यादा से ज्यादा वोट बढ़वाने का काम करें क्यूंकि भाजपा बहुत झूठी पार्टी है ये हिन्दू मुस्लिम की तोड़कर राज करना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी इनके मंसूबो को कामयाब नहीं होने देगी। 

हमें भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है वही लोकसभा प्रभारी विकास यादव ने सेक्टर अध्यक्षों की तारीफ करते हुए कहा कि पुरे प्रदेश मे जिस प्रकार बिल्हौर विधानसभा मे सेक्टर अध्यक्षों ने कम समय मे बूथ कमेटी तैयार की है वह काबिले तारीफ है । 

सम्मेलन मे विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करनी है तो भाजपा का शासन सत्ता से हटाने के लिए किसान, नौजवान, बुजुर्ग, आम आदमी, बेरोजगार सभी को सामूहिक रूप से जन आन्दोलन कर लोगो तक नकामी पहुंचानी होगी।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शशिकांत पाल पूर्व नगर अध्यक्ष सरदार ट्रेलर आदर्श कटियार, विद्यासागर यादव हरिओम पांडे शीलू कुशवाहा, मेवालाल गौतम, राजाराम गौतम, चुन्नीलाल गौतम राम प्रसाद पाठक, कुलदीप पाल,उपदेश, अंशुमान सिंह आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत, पत्नी गंभीर

संबंधित समाचार