बाराबंकी : संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट /बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव में बुधवार की देर शाम  एक युवक ने  फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली राम सनेही घाट अंर्तगत  गांव शोभा पुर मजरे मुरारपुर निवासी चंदन 28 वर्षीय पुत्र परागी ने  बुधवार की देर रात को घर में गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। रात को परिजन गाँव मे हो रही भागवत कथा सुनने गये थे। जब आकर देखा तो चंदन छल्ले में साड़ी से लटका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है की चंदन की साइकिल बुधवार को कही खो गई थी और जब घर पहुंचा तो पत्नी से साइकिल चोरी को लेकर विवाद हुआ था। लोगो का कहना मृतक चंदन विवाद के बाजार गया था, घर पर मौजूद चंदन की पत्नी भागवत कथा सुनने गयी थी । 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ राम सनेही घाट अजय त्रिपाठी ने बताया शोभापर गाँव मे एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है ।

ये भी पढ़ें -BHU Admission News : स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार