अयोध्या : बाढ़ के पानी से घिरे पूराबाजार के 18 गांव, दो गांवों में घुसा पानी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। सरयू नदी के बढ़ते जल स्तर के चलते सदर तहसील के पूराबाजार ब्लाक के करीब 18 गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। दो गांवों में पानी घुसने से लोगों में खौफ पसर गया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक अन्य गांवों में भी बाढ़ का पानी आ सकता है। तहसील प्रशासन ने हर तरह से बचाव और राहत का दावा किया है।
  
सरयू नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। बाढ़ से प्रभावित इलाकों के गांव पानी से घिर गए हैं। जिसमें बलुइया मांझा व मदरई गांव में पानी पहुंचने लगा है। प्रशासन की तरफ से अभी तक केवल 42 नाव लगाई गई है और गांव के लेखपालों को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया गया है। 

बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों मूडाडीहा मांंझा, उरदहवा, सलेमपुर,पूरे चेतन सलेमपुर , पिपरी संग्राम, बस्ती मांझा, मना मांझा मड़ना, बलुइया माझा, रामपुर पुआरी माझा, पनसैवा सेवरहवा, लोनियाना, गिलेंट, मदरहिवा, धनी का पुरवा, काजीपुर मांझा बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। गांव को जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया। 

बलुइया माझा के बुधराम, राजकुमार, संजय, अखिलेश, लाल जी, घनश्याम, रामसागर यादव हुरदगी बताते हैं कि बाढ़ का पानी आने लगा है। पानी अब हम लोगों के घरों में घुसने लगा है। आरोप है कि अभी तक प्रशासन का कोई भी व्यक्ति गांव की तरफ नहीं आया। रामपुर पुआरी माझा के प्रधान रमेश निषाद बताते हैं कि मदराई में तो बाढ़ का पानी घरों में घुस रहा है। उन्होंने बताया कि लेखपाल को छोड़कर अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी गांव में दिखाई नहीं पड़ा है। 

इस बाबत तहसीलदार सदर राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि पूरे बाढ़ प्रभावित गांव में 42 नाव लगाई गई है और लेखपालों को गांवों में कैंप करने के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर पुआरी मांझा में श्यामसुंदर निषाद, कोमल निषाद अशोक निषाद, सुनील निषाद, रामपुर निषाद चंद्रावती का मकान नदी की धारा से मात्र 10 मीटर की दूरी पर बचा है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर : बच्चे का गला घोंटकर शव कुएं में फेंका, आरोपी चाचा गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा