अयोध्या: पं रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के साथ हुआ एमओयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व पं रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के बीच अकादमिक दक्षता एवं अनुसंधान के लिए समझौता किया गया। गुरूवार को विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में अविवि की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल एवं पं रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसएन शुक्ला के मध्य एमओयू किया गया। 

कुलपति प्रो. गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को अनुसंधान के साथ उनकी अकादमिक गतिविधियों को गति मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत विद्यार्थियों में स्किल एवं अनुसंधान पर जोर दिया गया है।

पं रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसएन शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अनुसंधान के साथ अकादमिक क्रियान्वयन में एमओयू सहायक बनेगा। दोनों संस्थान अनुसंधान प्रकाशनों व अकादमिक रूप से तकनीकी दक्ष होंगे। इनके बीच अकादमिक बैठकें, सेमिनार, वर्कशाप के साथ अन्य अकादमिक आयोजन होते रहेंगे। कुलसचिव डाॅ अंजनी कुमार मिश्र मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बस्ती: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी

संबंधित समाचार