उड़िया माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों को मुफ्त में पुस्तकें मुहैया कराएगी सरकार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने उड़िया माध्यम से राज्य के 3,620 निजी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के पांच लाख से ज्यादा छात्रों को मुफ्त में पुस्तके मुहैया कराने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को अधिकारियों को निजी तथा सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में उड़िया माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों को मुफ्त में पुस्तके मुहैया कराने का फैसला लिया है। सरकार पहले से ही सरकारी विद्यालयों में मुफ्त में पुस्तकें मुहैया करा रही है।

योजना 2024-25 में लागू होगी। इस योजना पर प्रति वर्ष 9.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश और गुजरात के सरकारी विद्यायों में पढ़ाई करने वाले उड़िया छात्रों को मुफ्त में मुफ्त में पुस्तकें मुहैया कराने का फैसला लिया है। 

ये भी पढ़ें- LIVE UPDATE: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब, जानिए क्या कुछ कहा?

संबंधित समाचार