शाहजहांपुर: सरकार को नहीं दिख रही महंगाई-बेरोजगारी, जनता करेगी इलाज- धर्मेंद्र यादव

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

फूलन देवी की जयंती पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में सपा द्वारा गुरुवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती समारोह में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा, भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन केन्द्र और प्रदेश सरकार को यह कुछ भी नहीं दिख रहा है। उनकी आंखें बंद हैं, जिसका इलाज देश और प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में करेंगी।

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने वीरांगना फूलन देवी को देश की संसद में पहुंचाया था, लेकिन कुछ सामंती सोच वाले महिला-दलित विरोधी लोगों से यह बर्दाश्त नहीं हुआ। सांसद रहते उनकी हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के षड्यंत्र के पीछे कौन लोग थे, यह किसी से छिपा नहीं है। बहन फूलन को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब उनके बताए रास्ते पर चला जाए।

आज उनकी जयंती पर शाहजहांपुर के लोगों को यह संकल्प लेना पड़ेगा की फूलन की हत्या का षड्यंत्र रचने वालों की जमानत जब्त कराएंगे। तभी बहन फूलन को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। उन्होंने जनता से सामंतवादियों की जमानत जब्त कराने का आह्वान किया। कहा कि बहन फूलन देवी ने गरीबी से निकलकर अन्याय अत्याचार से लड़ते हुए भारी साहस का परिचय दिया।

अपनी वीरता से वह पूरे देश की प्रेरणा स्रोत बनी। उनकी कीर्ति सिर्फ देश में नहीं हुई बल्कि व्हाइट हाउस में भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनकी प्रशंसा की। उन्हें फूलन देवी से राखी बंधवाने का सौभाग्य मिला। फूलन कहती थीं कि उनके दो पिता हैं। एक वह जिन्होंने उन्हें जन्म दिया और दूसरे नेताजी मुलायम सिंह यादव जिन्होंने उन्हें संसद तक पहुंचाया।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोई बयान तक नहीं दिया गया। विपक्ष को संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाकर चर्चा के रास्ते को खोला गया। उन्होंने कहा कि भाजपाई भगवान गणेश की मूर्ति को भी दूध पिला देते हैं। पूर्व सांसद ने पूछा कि दो करोड़ नौकरी देने का वादा भाजपा ने किया था क्या उसे पूरा किया गया, इस पर जनता की ओर से नहीं में जवाब दिया गया।

उन्होंने फिर पूछा कि किसानों की आए साल 2022 तक दोगुनी की जानी थी क्या ऐसा हुआ, इस पर भी जनता ने न में उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। साढ़े चारै सौ में बिकने वाला सिलिंडर 1200 रुपये में पहुंचने वाला है, लेकिन कोई भी भाजपाई अब शोर नहीं मचाएगा। भाजपा को यह घमंड है कि वह गुमराह करके चुनाव जीत लेंगे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गंगा-रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, फिर सता रहा बाढ़ का खतरा

संबंधित समाचार