सीतापुर: नैमिष कॉरिडोर के लिए भूमि खरीदेगा जिला प्रशासन, तैयारियां शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सीतापुर। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य के विकास परिषद गठन के बाद लगातार तीर्थ के विकास की योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। हेलीपोर्ट डारमेट्री गोमती राजघाट का सुंदरीकरण वेद विज्ञान केन्द्र के साथ पर्यटन नगरी में हरित क्रांति लाने के लिए भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है। इनमें से तमाम योजनाएं धरातल पर क्रियान्वित है।

विदेशों में ख्याति प्राप्त पर्यटन नगरी तीर्थ नैमिषारण्य को पर्यटन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नैमिष कॉरिडोर व वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए सरकारी जमीनों को कब्जे में लेने के साथ संबंधित भूमि को जिला प्रशासन अब खरीदने की तैयारियां में जुट गया है। इसके लिए समय का ध्यान रखते हुए नियमों के साथ कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। जिसमें पूर्व से संचालित योजनाओं में अभी तक क्या किया गया है। और नवीनतम योजना पर अमल कर उसे धरातल पर क्रियान्वित किया जाएगा।

देश और दुनिया के लाखों पर्यटकों की पसंद बन चुके नैमिष तीर्थ में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का रोज आना होता है। ऐसे में उन्हें  मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों ने मैप तैयार किया है। जिसके चलते जिला प्रशासन अध्यात्मिक नगरी के विकास को लेकर एक के बाद योजनाओं को धीरे धीरे धरातल पर क्रियान्वित करने में जुटा हुआ है। 

बताते चलें ललिता देवी मंदिर से लेकर चक्र तीर्थ तक नैमिष कारीडोर बनाया जाना है। इसके अलावा भारी तादाद में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भूमि चिन्हित की जा चुकी है।अब उन जमीनों को खरीदने के साथ अपनी भूमि अधिग्रहण करने की कवायद तेज हो गई है। बीते गुरुवार को हुई बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही इस कार्य को अमल में लाने के साथ समय से पूर्ण किया जाए।

ये भी पढ़ें - हरदोई : पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को ज़िंदा जलाया, पुलिस कर रही है मामले की जांच

संबंधित समाचार