Kanpur News : टमाटर महीने भर रहेगा लाल, आम का स्वाद लीजिए पूरे साल, पढ़ें- रोचक खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सीएसए के विशेषज्ञ जापानी वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित करने नई प्रजातियां जा रहा।

कानपुर में सीएसए के विशेषज्ञ जापानी वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित करने नई प्रजातियां जा रहा। पहले चरण में आम, टमाटर, मटर, आलू, चावल पर होगा कार्य, तकनीक विकसित होगी।

कानपुर, अमृत विचार। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और जापान के कृषि विशेषज्ञ खेती की नई तकनीक के साथ ही फलों और सब्जियों की नई प्रजाति भी विकसित करने में जुटे हैं। पहले चरण में सब्जियों के राजा आलू और फलों के बादशाह आम की गुणवत्ता और स्वभाव में परिवर्तन लाने की तैयारी है।

आलू में जहां पोषक तत्व बढ़ाए जाएंगे, वहीं आम को हर मौसम उगाने की योजना है। टमाटर के ऊंचे भाव देखते हुए उसकी ऊपरी परत को सख्त करने पर काम किया जाएगा, ताकि काफी दिनों तक सुरक्षित रखा जा सके। चावल और मटर की पहले की प्रजाति को और बेहतर करने पर जोर है। 

सीएसए में दो दिन पूर्व जापान के कृषि मंत्रालय के अधिकारी आकर निरीक्षण कर चुके हैं। यहां के शाक भाजी अनुसंधान अनुभाग में जापान के सस्ते उपकरण तैयार करने वाली इकाई विकसित की जा रही है। जापानी विशेषज्ञों और सीएसए के अधिकारियों के बीच शोध और प्रोजेक्ट कार्य को लेकर विचार विमर्श हुआ।

जापान की कई कंपनियां यहां के किसानों और कृषि विज्ञान केंद्रों की आवश्यकताओं को देखते हुए सस्ते व छोटे उपकरण विकसित करेगी। इसके अलावा जापान में उपयोग में आ रहे उपकरणों की इकाई में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

किसान और कृषि विशेषज्ञ इन उपकरणों को न सिर्फ देख सकेंगे, बल्कि अपनी आवश्यकताओं को बताकर जापानियों से उपकरण को मॉडीफाइड करने के लिए कहेंगे। निदेशक शोध डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जापान के विशेषज्ञ छोटे और सस्ते उपकरण विकसित कर रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से खोजी गई फसलों, सब्जियों और फलों की प्रजातियों को उच्चीकृत करेंगे। 

मटर छीलने वाला उपकरण बनेगा

जापान के साथ मिलकर मटर छीलने वाला उपकरण बनाया जाएगा। इससे किसान उपभोक्ताओं को मटर के दाने भी बेच सकेंगे। इसके उन्हें बाजार में अच्छे दाम मिलेंगे। मटर के दानों को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों को रोपने के लिए भी छोटे उपकरण विकसित किए जाएंगे। 

मूल्य संवर्धित उत्पादन तैयार होंगे

शाक भाजी अनुसंधान अनुभाग में बनने वाली इकाई में मूल्य संवर्धित उत्पादन तैयार करने वाले उपकरण भी तैयार किए जाएंगे। इसमें फल और कई तरह की सब्जियां रहेंगी। किसान इनको खेतों से लाकर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे। यह उपकरण किसानों से बातचीत के बाद ही तैयार होंगे।

संबंधित समाचार