अलीगढ़ में भिड़े दो समुदाय, जमकर चले डंडे और पत्थर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के जवां इलाके में दो समुदायों में जमकर बवाल हुआ है। दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई और एक दूसरे पर लाठी -डंडों से हमला बोला गया। मिली जानकारी के अनुसार बरौली गाँव में गैस घटतौली का आरोप लगाते हुए दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। गैस एजेंसी संचालक का आरोप है कि 100 के करीब आये लोगों ने उनपर हमला किया।  

आरोप है कि एजेंसी संचालक के परिवार से भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद इलाके में भारी फ़ोर्स पहुँची है। बरौली निवासी गैस एजेंसी संचालक मासूल अली पुत्र लुतफी खां ने बताया कि 9 अगस्त को उनका पुत्र आविद और नौकर सत्येंद्र अनाज मंडी के पास गैस वितरित कर रहे थे। इसी दौरान नाहर सिंह पुत्र भूरा और तीन अन्य लोग वहां आए और घटतौली का आरोप लगाते हुए गाली गलौज शुरू कर दिया।

इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। संचालक के अनुसार घटना की शिकायत पर नाराज आरोपियों ने उनपर हमला बोल दिया। कई घंटों तक पथराव और गाली -गलौज कर संचालक को मारने का प्रयास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें -Monsoon Session : यूपी विधानसभा में अखिलेश यादव ने पूछे कई सवाल, कहा - सांड के नाम पर मुस्कुरा रहे हैं नेता सदन

संबंधित समाचार