Gmail लाया यूजर्स के लिए नया फीचर, अब अपनी भाषा में करें टाइप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीमेल गूगल का एक प्रोडक्ट है, इसे आज हर कोई इस्तेमाल करता है। गूगल यूजर्स को एक नया फीचर देने जा रहा है। जिस की मदद से यूजर्स फर्राटेदार अंग्रेजी मेल लिख पाएंगे।  यह फीचर उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है जिनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है।

इस फीचर के तहत यूजर्स आपनी भाषा में मेल टाइप कर सकते है। जीमेल उसे खुद ही अंग्रेजी में लिख देगा। इसके साथ ही यह यूजर्स को किसी भी भाषा में बात करने या पढ़ने में मदद करता है।

गूगल ने इस फीचर में ज्यादा से ज्यादा भाषाओं को इस में डाला है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सिर्फ आपको अपनी भाषा चुननी है और मेल लिखना शुरू करना है। जीमेल उसे खुद ही अनुवाद कर देगा। 

ये भी पढे़ं- चांद की सतह के और नजदीक आया चंद्रयान-3, अब बस इतनी दूरी बाकी

संबंधित समाचार