बहराइच: जवानों के संग ग्रामीणों ने ली शपथ, मेरा देश मेरा माटी कार्यकम के तहत कलश में भरी मिट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। एसएसबी 42वीं वाहिनी की ओर से मेरी माटी मेरा देश थीम के तहत परिसर में कार्मिको द्वारा शपथ व पौधरोपण का आयोजन हुआ। जिसमें जवानों के साथ ग्रामीणों ने शपथ ली। वाहिनी सशस्त्र सीमा 42वीं वाहिनी परिसर और सीमा चौकी संथलिया के कार्यक्षेत्र ग्राम गुलेरिया प्राथमिक विद्यालय में शिलान्यास अनावरण,शपथ समारोह का अयोजन हुआ। 

ग्राम प्रधान राम प्रसाद आर्य के साथ जवानों ने आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार  बनाने के लिए “मेरी माटी मेरा देश” थीम के तहत शपथ ग्रहण किया। सीमा बल के कार्मिको द्वारा अपने हाथ में मिट्टी लेकर गंगा सिंह उदावत कमांडेंट 42वी वाहिनी द्वारा पंच प्राण की शपथ दिलाई गई। जिसमे विकसित भारत के निर्माण, देश की एकजुटता व अखंडता तथा देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों को शत शत नमन किया गया।

शपथ ग्रहण करने के बाद हाथ में ली गयी मिट्टी को मिटटी के कलश में डाला गया तथा मिटटी के कलश को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत परसा के ग्राम प्रधान मैकू सिंह को कमांडेंट  ने सौंपा। इसके बाद सभी ने पौधरोपण किया। अंत में भारत माता की जय के नारों की गूंज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सीएचसी में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

 

संबंधित समाचार