रामपुर में प्लाटून कमांडर ने फर्जी दस्तावेजों से पाई नौकरी, जानिए क्या मिली सजा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। फर्जी दस्तावेजों से नौकरी लेने में प्लाटून कमांडर के खिलाफ टांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद मामले की जांच शुरूकर दी है। कई बार पीड़ित ने इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया था, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी थी।

टांडा थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी विजेंद्र सिंह का कहना है, उसके पास के ही रहने वाले मित्रपाल ने फर्जी तरह से हाईस्कूल की मार्कशीट बनवाकर जिला होमगार्ड कमांडेंट विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त कर ली। आरोपी ने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कंपोजिट में कक्षा एक से पांच तक की शिक्षा प्राप्त की थी। उसके बाद फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसने हाईस्कूल की मार्केशीट बनवा ली।

पीड़ित ने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। बाद में उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने टांडा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मित्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोप है कि मित्रपाल उसको लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी प्लाटून कमांडर (पीसी) के पद पर तैनात है।

ये भी पढ़ें : वाह री रामपुर पुलिस! दिनदहाड़े ही बदमाशों ने कर डाला ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार