वाह री रामपुर पुलिस! दिनदहाड़े ही बदमाशों ने कर डाला ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 कोतवाली थाना क्षेत्र के सर्राफा मार्केट की घटना, रिपोर्ट दर्ज,  पर्स में सात हजार रुपये और जरूरी कागजात थे

रामपुर, अमृत विचार। ननद के साथ बाजार में खरीदारी करने आई महिला से दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश पर्स पर झपट्टा मारकर फरार हो गया। महिला ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। बाद में महिला ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरूकर दी।

कोतवाली थाना क्षेत्र के हजरतपुर निवासी फात्मा का कहना है, गुरुवार शाम को वह अपनी ननद नेहा और ननद आसिफा के साथ नसरुल्ला खां बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने जा रही थी। इतने में पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने महिला के पर्स पर झपट्टा मार दिया। उसके बाद महिला ने काफी दूर तक बाइक सवार बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। उसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। बदमाश की बाइक का नंबर मिल जाने के कारण पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। बाद में महिला ने थाने में जाकर तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का कहना है कि उसमें सात हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस बदमाश को तलाश रही है।

शहर के अंदर भीड़ अधिकतर रहने के कारण जच्चा बच्चा केंद्र पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है ताकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हो सके, लेकिन इतनी सुरक्षा के बाद भी एक बाइक सवार बदमाश महिला के पर्स पर झपट्टा मारकर ले गया। पुलिस तमाशा देखती रह गई।

बाइक सवार बदमाश महिला का पर्स लेकर फरार हो गया। उसको तलाश किया जा रहा है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गजेंद्र त्यागी, शहर कोतवाल।

ये भी पढ़ें : हर घर तिरंगा अभियान : घर बैठे भी मंगा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज, जानिए क्या है तरीका

संबंधित समाचार