प्रियंका की मदद के लिए चार सलाहकार नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद के लिए गठित सलाहकार परिषद में चार सदस्य नियुक्त किये हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी की सलाहकार परिषद के लिए चार सदस्यों की …

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद के लिए गठित सलाहकार परिषद में चार सदस्य नियुक्त किये हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी की सलाहकार परिषद के लिए चार सदस्यों की नियुक्ति को अनुमोदित किया है।

उन्होंने बताया कि जिन चार सदस्यों को सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है उनमें कांग्रेस नेता राकेश सचान, आचार्य प्रमोद कृष्णम, हरेंद्र मलिक और बेगम नूर बानो शामिल हैं।

संबंधित समाचार