संभल: ट्रैक्टर ने स्कूल वैन में मारी टक्कर, छह बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी स्कूली बैन, चंदौसी बहजोई मार्ग स्थित संभल तिराहे पर हादसा

संभल/बहजोई, अमृत विचार। स्कूल से वापस लौट रहे बच्चों की वैन में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें सवार छह स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया।

चंदौसी बहजोई मार्ग स्थित भगत जी इंटरनेशनल स्कूल से बच्चे वैन में सवार होकर बच्चे  घर लौट रहे थे। जैसे ही बैन चंदौसी बहजोई मार्ग स्थित संभल तिराहे के निकट पहुंची तो ट्रैक्टर ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें सवार स्कूली बच्चे मोहल्ला कुरेशियान निवासी तूबा पुत्र आमिर उम्र 11 वर्ष, साबिया पुत्री जसद अहमद उम्र 12 वर्ष, अब्दुल्लाह पुत्र रजा अहमद उम्र 9 वर्ष, सोफिया पुत्री आरिफ उम्र 9 वर्ष, जियान पुत्र वसीम 9वर्ष, अरहान पुत्र वसीम 8 वर्ष घायल हो गए।

 बच्चों को घायल होता देख मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।  सूचना  पर स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। उन्होंने बच्चों को आनन-फानन में उपचार के लिए बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- सिंगापुर में एक सितंबर को होगा राष्ट्रपति चुनाव, नामांकन दिवस से पहले करना होगा आवेदन

संबंधित समाचार