बरेली: सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए नोडल के रूप में काम करेगा ट्रेजरी कार्यालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेंशनरों की विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए भी कोषागार दफ्तर से किए जाएंगे पत्राचार

बरेली, अमृत विचार। सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की समस्या के साथ विभागीय दिक्कतों के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब कोषागार कार्यालय नोडल के रूप में काम करेगा। विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए कोषागार से ही पत्राचार किए जाएंगे। नवागत मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने नई व्यवस्था लागू की है।

मौजूदा समय में कोषागार से करीब 25 हजार पेंशनर्स पेंशन ले रहे हैं। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि विभागों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सामने चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एरियर के भुगतान, सेवा संबंधी तमाम दिक्कतें, वेतन निकासी की समस्याएं, सेवाकाल के दौरान कई तरह की समस्याएं होती हैं। इसकी वजह से पेंशन में दिक्कत होती है। इन सभी दिक्कतों को दूर कराने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किए जाएंगे। इसके नोडल वह स्वयं होंगे। चित्रकूट में इस तरह की व्यवस्था से पेंशनरों को काफी राहत मिली थी।

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार