बरेली: दामाद पर बेटी गायब करने का आरोप, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इज्जतनगर पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई, देर शाम तक चलती रही पंचायत

बरेली, अमृत विचार। मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाकर ससुराल में हंगामा किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही।

इज्जतनगर के आलोकनगर निवासी अभिषेक की शादी पंतनगर में रहने वाली युवती के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। 4 अगस्त को अचानक युवती ससुराल से चली गई। उसका पता न लगने पर लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद अभिषेक के घर पहुंचकर हंगामा किया। लड़की को तलाश करके सौंपने की बात कही।

उधर, अभिषेक के परिजनों ने बताया कि 4 अगस्त को पत्नी घर से निकलते वक्त एयरफोर्स गेट तक देखी गई। वहीं हल्द्वानी में रोडवेज बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में वह नैनीताल की बस में बैठती हुई दिखाई दे रही है। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: डेंगू मरीजों की सूचना न देने वाले निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार