अयोध्या में रामपथ पर खुले डक्ट में गिरने से युवक की मौत, भड़के लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में चल रहे रामपथ निर्माण में बनाये गए डक्ट में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति की गिर कर मौत हो गई। इससे भड़के लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग की है। आक्रोशित लोग अभी पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव को नहीं ले जाने दे रहे हैं। उनकी मांग है कि तत्काल निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। हालांकि लोगों को समझाने बुझाने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं। 
  
नयाघाट से सहादतगंज तक रामपथ का निर्माण चल रहा है। जिसके लिए डक्ट निर्माण कराया गया है। बता जाता है कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुरा महाराजा इंटर कालेज के पास रहने वाला 35 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ पप्पू अयोध्या के बेनीगंज में धागा की कंपनी में काम करता है। रात में लगभग 11 बजे वह अपने कार्य से वापस घर जा रहा था। जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। शनिवार सुबह टेढ़ी बाजार के पास स्थानीय लोगों ने  एक व्यक्ति के गढ्ढे में गिरे होने की सूचना दी। उसे आनन फानन में श्री राम अस्पताल लेकर लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

अस्पताल में आक्रोशित लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने के बाद मेयर गिरीश पति त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद की बात कही है। हालांकि अभी तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, देर रात हुआ हादसा

संबंधित समाचार