लखनऊ : उत्कृष्ट विवेचना के लिए 140 पुलिस अधिकारी चयनित, यूपी के 3 डिप्टी एसपी समेत 10 विवेचक होंगे सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए जाने वाले मेडल की घोषणा कर दी गई है। इस मेडल की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। साल 2023 के लिए पूरे भारत से 140 पुलिस अधिकारियों का विवेचक के तौर पर चयन कर यह पदक दिया जायेगा ।

जिन अधिकारियों को यह मेंडल दिया जाना है, उनमें सीबीआई से 15, एनआईए से 12 , उत्तर प्रदेश से 10 , केरल राजस्थान से 9, तमिलनाडु से 8 मध्य प्रदेश से 7 गुजरात से 6 व अन्य केंद्र शासित प्रदेशों से अधिकारी चिन्हित किए गए हैं। इस बार पुरस्कृत अधिकारियों में 22 महिला पुलिस अधिकारियों को भी पदक प्रदान किया जाना है । उत्तर प्रदेश से पुरस्कार प्राप्त करने वालों में एक एडिशनल एसपी तीन डिप्टी एसपी 4 इंस्पेक्टर और दो सब इंस्पेक्टर सहित कुल 10 विवेचक उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री के पदक से आगामी 15 अगस्त को सम्मानित किए जाएंगे।

लिस्ट चार यूपी के

यह भी पढ़ें : लखनऊ : BHU प्रोफेसर डॉ. शोभित नाहर बने SNA के निदेशक

संबंधित समाचार