पुनीत कार्य है स्वैच्छिक रक्तदान : प्रो. सोनिया नित्यानंद
लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में आज यानी शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में आयोजित इस शिविर का आयोजन आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ केजीएमयू की कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद ने किया। शिविर में करीब 40 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक पुनीत कार्य है। उन्होंने रक्तदान करने पहुंचे कर्मचारियों की प्रशंसा की और आशा जताई कि इसी तरह से स्वैच्छिक रक्तदान कर मरीजों की जान बचाने में सहयोग करते रहेंगे। कुलपति ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान इतना हो कि किसी भी मरीज की जान रक्त के अभाव में न जाये। केजीएमयू के सीएमएस ने रक्तदान करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र सौंपा।
.jpg)
शिविर के आयोजन अवसर पर ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभाग की प्रोफेसर तुलिका चन्द्रा, उप कुलपति प्रोफेसर विनीत शर्मा, आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ केजीएमयू लखनऊ की तरफ से अभिमन्यु यादव (अध्यक्ष), संजय वर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुजीत कुमार (महामंत्री), प्रदीप गंगवार (संरक्षक) समेत अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें -अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर CM योगी ने किया 'नशामुक्त प्रदेश - सशक्त प्रदेश' का शुभारम्भ, दिलाई शपथ
