Leopard in Bahraich : ग्रामीणों को देखकर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, DFO ने किया सतर्क  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा रेंज के मेवाती पुरवा गांव में तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों के हटने के बाद वह पुनः पेड़ से नीचे उतरा, इसके बाद गन्ने के खेत में चला गया।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के कई गांवों में तेंदुए की दस्तक शुरू हो गई है। रेंज के मेवातीपुरवा गांव में शनिवार को तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ को देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हुई। ग्रामीणों को देख तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। कुछ देर तक तेंदुआ पेड़ पर ही चढ़ा रहा। ग्रामीणों के वहां से जाने पर तेंदुआ पेड़ से नीचे उतरकर गन्ने के खेत में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तेंदुए के पेड़ पर चढ़ते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

डीएफओ संजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की आमद है। सभी लोग सतर्क रहे। वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें -गोरखपुर को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, बोले - जहां सपा चाहती थी बूचड़खाना, वहां लगाई जा रही इंडस्ट्री

संबंधित समाचार