गोरखपुर को सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात, बोले - जहां सपा चाहती थी बूचड़खाना, वहां लगाई जा रही इंडस्ट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में 1200 करोड़ के निवेश की आधारशिला रखी। सीएम योगी ने नए एथेनाल प्लांट का शिलान्यास किया है। यहां पर प्लांट लगने से सीधे तौर पर किसानों को फायदा पहुंचने की बात बताई जा रही है। यह प्लांट गीडा सेक्टर 26 में लगाया जा रहा है।

इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रेन बेस्ड एथेनाल प्लांट के लगने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। पेट्रोलियम खरीद के लिए बाहर जाने वाला पैसा किसानों को मिलेगा। किसानों की आय बढ़ेगी तो देश समृद्ध होगा। साथ ही पेट्रोलियम और ऊर्जा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गाड़ी में पड़ने वाला पैट्रोल डीजल सहजनवा मिलेगा। लोग दुनिया को बता सकेंगे कि पैट्रोल डीजल गोरखपुर में बन रहा है। यहां पैट्रोल डीजल का निर्माण होने से इनकी बढ़ती कीमतों में अंकुश लगेगा। वहीं देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी।

सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में यहां पर बूचड़खाना लगाने की तैयारी थी, लेकिन यहां के लोगों ने इस मामले में आपत्ति जताई। उस समय मैं यहां का सांसद था, बूचड़खाना के विरोध में यहां आन्दोलन किया गया था। सपा सरकार बूचड़खाना नहीं बना पाई। वहीं अब एथेनाल प्लांट लगाया जा रहा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही बिजली के उत्पादन में भी सहयोग होगा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश की पहचान को खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़ें -गाजीपुर में पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, विवाद के बाद फावड़े से किये ताबड़तोड़ वार

संबंधित समाचार