NBCC का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये पर पहुंचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 77.41 करोड़ रुपये का हुआ। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी को बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.84 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,965.80 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,853.24 करोड़ रुपये थी। एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट कारोबार में है।

एनबीसीसी ने बयान में कहा कि कंपनी का 94.6 प्रतिशत राजस्व पीएमसी खंड और पुनर्विकास कार्यों से आता है। 

संबंधित समाचार