देश की एकता-अखंडता और शांति स्थापना के लिए रहें सजग : कमांडेंट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीआरपीएफ शिविर में आयोजित हुआ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

अयोध्या, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के तहत शनिवार को 63वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नवीन मंडी स्थित शिविर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बटालियन के कमांडेंट छोटेलाल ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि देश की स्वतंत्रता और गौरव की रक्षा के लिए जिन वीरों ने अपने प्राण बलिदान किए हैं, उनको आदर्श मानते हुए उनसे प्रेरणा लें। सभी को देश की एकता अखंडता बनाए रखने तथा देश में शांति की स्थापना के लिए कर्तव्य और दायित्व के पथ पर सजग एवं निष्ठावान रहकर कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी ड्यूटी निष्ठा तथा त्याग की भावना से करेंगे तो निश्चित ही भविष्य में एक उन्नत देश का निर्माण होगा तथा आने वाली पीढियों के लिए एक  स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित हो सकेगा। इसके पूर्व मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए बलिदान हुए वीरों को नमन किया गया तथा सभी ने पंचप्रण की शपथ ली। 

सीआरपीएफ की ओर से केंद्रीय निर्देश पर 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सरकार राजा रमन के अतिरिक्त अन्य अधिकारीगण, जवान, परिवार के सदस्य तथा आम जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -Leopard in Bahraich : ग्रामीणों को देखकर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, DFO ने किया सतर्क

संबंधित समाचार